देश में शिक्षा व्यवस्था और नीट परीक्षा लीक को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब दिल्ली के जंतर- मंतर के अलावा देश के और भी कई हिस्सों में शुरू होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक फैल चुका है। इसी बीच एक खबर ये भी सामने निकल कर आई जिससे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का परिवार भी चर्चा में आ गया है। खबर है कि उनकी बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फैसला सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और ऑनलाइन आलोचना के बाद लिया गया।
पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं
दरअसल इन दिनों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों और कुछ समूहों का लगातार जोरदार प्रदर्शन जारी है। हाल के विरोध प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ उनकी बेटी नैमिषा प्रधान को भी निशाना बनाया जाने लगा। कई यूजर्स ने उनकी पुरानी पोस्ट्स पर जाकर कमेंट किए और उन्हें टैग करते हुए उनके पिता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
रिपोर्टस के मुताबिक नैमिषा ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एक विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉज यानि LLM की पढ़ाई पूरी की थी। अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने LLM की यह डिग्री 2023 में हासिल कर ली थी। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नैमिषा के विदेश में पढ़ाई को लेकर कई पोस्ट और वीडियो साझा कर, उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने यह भी कहना है कि राजनीतिक विवाद में परिवार के सदस्यों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
इसी बीच बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। हालांकि, नैमिषा या उनके परिवार की ओर से इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है, लेकिन प्रदर्शन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। हालांकि, नैमिषा प्रधान के इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट करने के पीछे आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है और उनके सेहत या मानसिक स्थिति को लेकर कोई प्रमाणित जानकारी सामने नहीं आई है।