1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले नरेंद्र मोदी आपदा के समय आपको देखने तक नहीं आए…प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले नरेंद्र मोदी आपदा के समय आपको देखने तक नहीं आए…प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा, हिमाचल में आपदा के बाद राहत का काम करना था लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपए की आर्थिक मदद नहीं दी। यहां की कांग्रेस सरकार ने सारा खर्चा उठाया और लोगों को राहत पहुंचाई। जब हिमाचल सरकार लोगों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश कर रही थी, तब मोदी-अमित शाह और उनके लोग सरकार में गिराने में लगे थे। लेकिन हम मजबूत बने रहे और आज आपके लिए काम कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह देव भूमि है और आपका प्रदेश अपनी सभ्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। मैं जहां भी जाती हूं, लोग काफी प्यार देते हैं। यहां कि राजनीति में भी हमेशा से सभ्यता रही है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के जितने भी नेता रहे, सभी ने जनता की सेवा की है। उन्हें समझ रही कि जनता सर्वोपरि होती है।

पढ़ें :- वोट चोरी सिर्फ चुनावी धांधली नहीं, आपकी पहचान को खामोश करने और लोकतंत्र में भागीदारी से मिलने वाली गरिमा को नष्ट करने का है प्रयास: ​सीएम सिद्धारमैया

उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार बनने के कुछ समय बाद ही हिमाचल में आपदा आ गई। सैकड़ों लोग बेघर हो गए, स्कूल, सड़कें तबाह हो गए। आपदा के समय कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के साथ मिलकर काम किया। हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले नरेंद्र मोदी आपको देखने तक तक नहीं आए। आपदा के समय BJP का एक नेता नहीं दिखा। लेकिन अब प्रदेश में चुनाव है तो नरेंद्र मोदी और BJP के नेता बार-बार आ रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, हिमाचल में आपदा के बाद राहत का काम करना था लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपए की आर्थिक मदद नहीं दी। यहां की कांग्रेस सरकार ने सारा खर्चा उठाया और लोगों को राहत पहुंचाई। जब हिमाचल सरकार लोगों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश कर रही थी, तब मोदी-अमित शाह और उनके लोग सरकार में गिराने में लगे थे। लेकिन हम मजबूत बने रहे और आज आपके लिए काम कर रहे हैं।

जब इंदिरा गांधी जी शहीद हुईं, तब उनके कमरे में एक पर्चा मिला। उसमें लिखा था कि अगर मुझे कुछ हो जाए तो मेरी आधी अस्थियां संगम में डाल देना और आधी हिमालय के पर्वतों पर डालना। क्योंकि वो कहती थी कि ये मेरा देश है, मैं इस देश की मिट्टी में मिलना चाहती हूं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है-यही कांग्रेस की विचारधारा है। लेकिन आज BJP की एक अलग तरह की राजनीति सामने आई है, जो धर्म का नाम लेती है, पर धर्म के रास्ते पर नहीं चलती। धर्म हमें सिखाता है कि सच बोलो, जनता के प्रति मन में श्रद्धा रखो। लेकिन BJP, जनता की चुनी हुई सरकार को ही धन-बल के आधार पर गिराने की कोशिश करती है।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा खारिज, थाईलैंड और कंबोडियो के बीच युद्ध जारी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...