नई दिल्ली: अस्पताल में भर्ती होने, डॉक्टर की फीस, जांच और दवाइयों का बिल आता है तो आम आदमी की जेब पर कितना बोझ पड़ता है? यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च में सरकार की हिस्सेदारी कितनी है? राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट 2023-2024 (National Health Report 2023-2024) में देश के राज्यों के बीच स्वास्थ्य पर खर्च में सरकारी हिस्सेदारी में बड़ा अंतर सामने आया है। उत्तर प्रदेश और केरल में कुल स्वास्थ्य खर्च का एक-चौथाई से थोड़ा ज्यादा हिस्सा ही सरकार उठा रही है। वहीं, उत्तराखंड में सरकार कुल खर्च का करीब दो-तिहाई हिस्सा दे रही है।
पढ़ें :- आज अयोध्या-मिथिला की संस्कृतियों का प्राचीन मिलन 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के माध्यम से हो रहा पुनर्जीवित : सीएम योगी
नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की 2023-2024 (National Health Report 2023-2024) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में सरकार कुल स्वास्थ्य खर्च का 66 फीसदी हिस्सा उठा रही है, जबकि केरल में यह हिस्सेदारी सबसे कम महज 25 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में सरकार की हिस्सेदारी 27.5 फीसदी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में स्वास्थ्य पर कुल 1.20 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। इसमें सरकार हिस्सेदारी 27.5 यानी 33.167 करोड़ रही। दिल्ली में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च खर्च 8.611 रुपया रहा।
उत्तराखंड में सरकार उठा रही 66 फीसदी खर्च
दूसरी तरफ, केरल में सरकारी हिस्सेदारी सबसे कम 25 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में यह 27.5 फीसदी, महाराष्ट्र में 29.3 फीसदी, पंजाब में 29.8 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 30 फीसदी रही। कर्नाटक में भी सरकार की हिस्सेदारी 31.6 फीसदी है।
सरकारी हिस्सेदारी कम होने का लोगों की जेब पर भी दिखाई देता है असर
पढ़ें :- 'कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?' भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज
सरकारी हिस्सेदारी कम होने का असर लोगों की जेब पर भी दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश में कुल स्वास्थ्य खर्च का 67.1 फीसदी हिस्सा लोगों ने खुद चुकाया। यह रिपोर्ट में शामिल राज्यों में सबसे ज्यादा है। राज्य के लोगों ने इलाज पर अपनी जेब से 80,895 करोड़ रुपये खर्च किए। केरल में भी लोगों की जेब से होने वाला खर्च कुल स्वास्थ्य खर्च का 65.2 फीसदी रहा। यहां प्रति व्यक्ति सालाना जेब से खर्च 8,870 रुपये है। पश्चिम बंगाल में लोगों की हिस्सेदारी 63 फीसदी और पंजाब में 60.7 फीसदी रही। इसके उलट उत्तराखंड में लोगों की जेब से होने वाला खर्च 26.7 फीसदी था।
राज्यवार सरकारी स्वास्थ्य खर्चों की पूरी लिस्ट
केरल में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम प्रति व्यक्ति कुल स्वास्थ्य खर्च
केरल ₹13,605
हिमाचल प्रदेश ₹9,739
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस
महाराष्ट्र ₹9,074
हरियाणा ₹8,235
आंध्र प्रदेश ₹8,147
कर्नाटक ₹7,734
तेलंगाना ₹7,706
पश्चिम बंगाल ₹6,924
पढ़ें :- अतरौलिया में 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन' ऐतिहासिक रूप से सफल, प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज
पंजाब ₹6,671
तमिलनाडु ₹6,582
ओडिशा ₹6,418
उत्तराखंड ₹6,273
गुजरात ₹5,722
राजस्थान ₹5,605
जम्मू-कश्मीर ₹5,337
पढ़ें :- हम कथा के खिलाफ नहीं लेकिन भगवान पर टिप्पणी को कैसे मान लें...धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश ₹5,090
छत्तीसगढ़ ₹4,936
झारखंड ₹4,254
मध्य प्रदेश ₹4,210
असम ₹3,832
बिहार ₹2,338
दिल्ली में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च ₹8,611
नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (NHA) के 2023-24 के अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च ₹8,611 रहा। यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर औसतन प्रत्येक व्यक्ति के लिए कितना खर्च कर रही है? यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च है, न कि सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर होने वाला कुल स्वास्थ्य खर्च।
यूपी में लोगों ने जेब से चुकाए 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा
रिपोर्ट में शामिल 21 राज्यों में सरकारी हिस्सेदारी के मामले में उत्तराखंड सबसे आगे है। यहां कुल स्वास्थ्य खर्च 7,528 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सरकार ने 4,970 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह सरकारी हिस्सेदारी 66 फीसदी रही। जम्मू-कश्मीर में यह 62.6 फीसदी, असम में 59.5 फीसदी और ओडिशा में 57.9 फीसदी है। छत्तीसगढ़ में सरकार कुल स्वास्थ्य खर्च का 54.6 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 53.1 फीसदी हिस्सा उठा रही है।
उत्तर प्रदेश में खर्च हुए इतने रुपए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (NHA) रिपोर्ट 2023-24 के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य पर कुल 1.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए। इसमें सरकारी हिस्सेदारी 27.5 फीसदी यानी 33,167 करोड़ रुपये रही। बाकी खर्च दूसरे स्रोतों से आया। केरल में स्थिति इससे भी अलग है। वहां कुल स्वास्थ्य खर्च 48,979 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सरकार ने 12,226 करोड़ रुपये यानी सिर्फ 25 फीसदी खर्च किए। यानी केरल में इलाज पर खर्च होने वाले हर 100 रुपये में सरकार का हिस्सा 25 रुपये है।