HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. National Herald Case: तीसरे दिन भी ईडी राहुल गांधी से कर रही पूछताछ, कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

National Herald Case: तीसरे दिन भी ईडी राहुल गांधी से कर रही पूछताछ, कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसको लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ईडी मुख्यालय के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज तीसरे दिन फिर ईडी के सामने पेश हुए। आज तीसरा दिन है जब राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए हैं। दूसरे दिन करीब 11 घंटे राहुल गांधी से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है। बुधवार को उनको फिर बुलाया गया था। इसको लेकर वो आज ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

उधर, इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसको लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ईडी मुख्यालय के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
बता दें कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी  (Rahul Gandhi)से ईडी की पूछताछ से ठीक पहले कांग्रेस दफ्तर के बाहर बवाल शुरू हो चुका है। कई कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...