Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Neem Oil : सेहत और सौंदर्य के लिए उपयोगी है नीम का तेल , जानें फायदों के बारे में

Neem Oil : सेहत और सौंदर्य के लिए उपयोगी है नीम का तेल , जानें फायदों के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neem Oil : नीम सेहत के लिए अचूक औषधि है। वैदिक काल से ही नीम को जीवन रक्षक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। कहावतों में तो नीम को घर का  वैद्य कहा गया है। इस पेड़ पत्तियां,फूल ,फल, छाल और लकड़ी सभी कुछ विभिन्न प्रकार के उपचार में प्रयोग होता है। आइये जानते है सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए नीम के फायदों के बारे में।

पढ़ें :- धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम

अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पिंपल्स, फटी स्किन, ड्राई स्किन जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। चेहरे पर नीम का तेल लगाने से झाइयों की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नीम के तेल से मसाज करें।

नीम का तेल
एक नींबू लें और इसे आधा काट लें। आधे नींबू का रस निकाल लें और ताजा नींबू के रस को 2-3 टेबल स्पून नीम के तेल में मिला लें। इसे एक साथ मिलाएं और इसका इस्तेमाल स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करने के लिए करें। माइल्ड शैम्पू से धोने से पहले इसे 30-40 मिनट के लिए स्कैल्प पर लगा रहने दें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement