1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. न पद की चाह है, न सीट की नराजगी…हमारी राजनीति का मूल मंत्र बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट: चिराग पासवान

न पद की चाह है, न सीट की नराजगी…हमारी राजनीति का मूल मंत्र बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट: चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव एलान के बाद अब ​टिकट बंटवारे पर मंथन जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान थोड़े नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि, उनकी राजनीति का मूल मंत्र बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव एलान के बाद अब ​टिकट बंटवारे पर मंथन जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान थोड़े नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि, उनकी राजनीति का मूल मंत्र बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है।

पढ़ें :- भोजपुरी के सिंगर-एक्टर पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति ने दी बधाई, बोलीं- ‘भगवान आपकी सारी कामनाएं पूरी करें’

दरअसल, बुधवार को अपने पैतृक गांव अलौली प्रखंड के शहरबन्नी में दिवंगत पिता रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिराग ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर चल रही उनकी नाराजगी की अटकलों को खारिज कर दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि, न पद की चाह है, न सीट की नराजगी। मेरी कोई पद या सीट की मांग नहीं है। चर्चा अच्छी चल रही है और समय आने पर सही निर्णय होगा। बार-बार यह कहना कि मैं नाराज हूं, पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सपना और राजनीति का मकसद उनके पिता का देखा हुआ सपना पूरा करना है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।

वहीं, चुनावी तैयारियों पर चिराग पासवान ने कहा कि, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर कर्यकर्ता राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ उतरेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए के साथ तालमेल को प्राथमिकता दी जाएगी।

पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हुआ गर्म, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भूमिका होगी अहम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...