HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. New Mahindra XUV 3XO : एक लीटर में इतना  माइलेज देगी नई महिंद्रा XUV 3XO, जानें फीचर्स और इंजन

New Mahindra XUV 3XO : एक लीटर में इतना  माइलेज देगी नई महिंद्रा XUV 3XO, जानें फीचर्स और इंजन

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका ग्लोबल लॉन्च 29 अप्रैल को होगा। कीमत 9.00 - 15.00 लाख है।  महिंद्रा की आगामी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO की माइलेज से लेकर इंजन तक के बारे में खुलासा हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Mahindra XUV 3XO : महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका ग्लोबल लॉन्च 29 अप्रैल को होगा। कीमत 9.00 – 15.00 लाख है।  महिंद्रा की आगामी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO की माइलेज से लेकर इंजन तक के बारे में खुलासा हो गया है।  इस बार महिंद्रा ने पूरी तैयारी कर ली है। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी के कई फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। यह 2 ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 5 वेरिएंट में उपलब्ध है: मैनुअल और ऑटोमैटिक। XUV 3XO 3 रंगों में उपलब्ध है। इसमें सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ा डिस्प्ले और फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।

पढ़ें :- BMW ASA : बीएमडब्ल्यू अपनी बाइक्स के लिए लेकर  (ASA) तकनीक , क्लच का उपयोग करने की जरूरत खत्म

इंजन और माइलेज
नई Mahindra XUV 3XO को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लाया जायेगा। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 131 hp की पावर देगा, दूसरा 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन जो 117 hp की पावर के साथ आएगा और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। ARAI के मुताबिक नई XUV 3XO 20.1 kmpl की माइलेज देगी।

फीचर्स की भरमार
नई XUV 3X0 में सबसे बड़ा सनरूफ देखने को मिलेगा, जोकि इसकी एक बड़ी खूबी मानी जा रही है, आमतौर पर इतना बड़ा सनरूफ महंगी लग्जरी कारों में ही अभी तक देखने में आता रहा है। इस फीचर का नाम नाम स्काईरूफ दिया है। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम मिल सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...