1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. New Renault Duster RHD : नई रेनो डस्टर RHD इन खूबियों के साथ आएगी, जानें टीरियर , एक्सटीरियर

New Renault Duster RHD : नई रेनो डस्टर RHD इन खूबियों के साथ आएगी, जानें टीरियर , एक्सटीरियर

दक्षिण अफ्रीका की तरह ही भारत भी RHD (राइट हैंड ड्राइव) बाजार है। रेनॉल्ट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में डस्टर RHD का अनावरण किया है, जो कि भारत में मिलने वाली कार से काफी मिलता-जुलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Renault Duster RHD : दक्षिण अफ्रीका की तरह ही भारत भी RHD (राइट हैंड ड्राइव) बाजार है। रेनॉल्ट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में डस्टर RHD का अनावरण किया है, जो कि भारत में मिलने वाली कार से काफी मिलता-जुलता है। भारत के लिए रेनॉल्ट स्थानीय विनिर्माण मार्ग अपनाएगा और निसान के समकक्ष कार भी बनाएगा। भारतीय बाजार में इसका राइट हैंड ड्राइव (RHD) माॅडल पेश किया जाएगा, जो अगले साल दस्तक देगा। संभावना है कि भारत में आने वाला मॉडल इन्हीं खूबियों के साथ आएगा। आइए जानते हैं डस्टर RHD में क्या कुछ मिलेगा।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

AutoTrader की ओर से जारी किए एक वीडियो से रेनो डस्टर RHD मॉडल के फीचर सामने आ गए हैं। नई रेनॉल्ट डस्टर अपनी मज़बूत और कमांडिंग डिज़ाइन के कारण सड़क पर अपनी एक अलग पहचान बनाती है। जहाँ तक आयामों की बात है, नई डस्टर की लंबाई 4,343 मिमी, चौड़ाई 1,813 मिमी और ऊँचाई 1,661 मिमी है। इसमें 2,657 मिमी लंबा व्हीलबेस और 217 मिमी तक का ग्राउंड क्लीयरेंस भी है।

इंटीरियर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी मॉडल में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.1-इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एक गोलाकार डायल मिलता है।

इसके अलावा लेटेस्ट कार में 4WD सिलेक्टर और रियर AC वेंट जैसे फीचर दिए हैं। भारतीय मॉडल के लिए पावरट्रेन की जानकारी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह 3 पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।

भारत में इसे 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...