HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता…प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता…प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। इससे पहले सभी एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले भी हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडिया को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। इससे पहले सभी एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले भी हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडिया को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।

पढ़ें :- भाजपा राज में शिक्षा व्यवस्था माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले, युवा सारी ऊर्जा गवां रहे हैं भ्रष्टाचार से लड़ने में : प्रियंका गांधी

पढ़ें :- भाजपा राज में पेपर लीक बना राष्ट्रीय समस्या, देश में बीते 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर हुए लीक : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने एक वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता। इतनी सत्ता, मीडिया और झूठ के भारी-भरकम प्रचारतंत्र के बावजूद जागरूक जनता सारी सच्चाई समझ रही है क्योंकि सच वह नहीं जो दिखाया जा रहा है, सच वह है जो जनता जी रही है। जनता की यही जागरूकता जमीनी लहर में तब्दील हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...