1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Govinda ही नहीं बल्कि पूनम ढिल्लों से लेकर अमिताभ तक रखते हैं लाइसेंसी गन, देखें लिस्ट

Govinda ही नहीं बल्कि पूनम ढिल्लों से लेकर अमिताभ तक रखते हैं लाइसेंसी गन, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपनी फिल्म को मजेदार बनाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं. आपको बाजनकर हैरानी होगी कि इनमें से कई सितारे असल जिंदगी में भी गन रखना पसंद करते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड फिल्मों में आपने सितारों को हथियारों के साथ खेलते हुए देखा ही होगा. लेकिन बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपनी फिल्म को मजेदार बनाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं. आपको बाजनकर हैरानी होगी कि इनमें से कई सितारे असल जिंदगी में भी गन रखना पसंद करते हैं.

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

आपको बता दें, अपनी सेफ्टी के लिए ये सितारे जेब में लाइसेंसी बंदूक रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

गोविंदा


अपनी हिफाजत के लिए गोविंदा भी घर में बंदूक रखते हैं. हालांकि गोविंदा की ये बंदूक उनके लिए ही आफत बन गई है. हाल ही में गोविंदा ने अपनी ही बंदूक से खुद को घायल कर लिया है.

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास भी घर में एक लाइसेंसी गन है.

सनी देओल

गदर 2 स्टार सनी देओल के पास भी खुद की लाइसेंसी बंदूक है. सनी देओल ने अपनी सिक्योरिटी के लिए इस गन को पास रखा है.

पूनम ढिल्लों

पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

बॉलीवुड अदाकारा पूनम ढिल्लों भी अपने पास एक गन रखती हैं. एक इंटरव्यू में पूनम ढिल्लों ने इस बात का खुलासा किया था.

सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. ऐसे में सलमान खान ने भी अपने साथ गन रखनी शुरू कर दी ताकि वो अपनी रक्षा खुद कर सकें.

शाहरुख खान

बताया जाता है कि ठाकरे परिवार की एक पार्टी में शाहरुख खान को बंदूक के साथ देखा गया था. जिसके बाद शाहरुख खान की इस गन को जब्त कर लिया गया था. हालांकि शाहरुख खान ने कभी भी अपनी गन के बारे में बात नहीं की है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...