नई दिल्ली। अब बैंक के कर्मचारियों को हर शनिवार छुट्टी मिलने के आसार हैं। शनिवार को बैंक बंद रहने से जहां कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन का अवकाश मिलेगा,जिससे वे अपने काम से आराम पा सकते हैं।यह खबर सरकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिये राहत का काम करेगी। सरकार इस पर अभी विचार कर रही है फिलहाल सरकार अभी तक कोई भी आदेश नहीं दिये हैं पर जल्द ही इस पर विचार करेंगे।
पढ़ें :- Traditional Winter Superfoods : सर्दियों में खाएं गर्म तासीर वाले पारंपरिक सुपरफूड्स , पाचन में सीधे तौर पर करते हैं मदद
बता दें कि बैंक के शनिवार को बंद रखने का विचार इंडियन बैंक्स एसोसिएशन का है। एसोसिएशन ने सरकार के सामने यह प्रस्तााव रखा है कि बैंकों में हर शनिवार अवकाश किया जाये। बैंक कर्मी का काम सोमवार से शुक्रवार तक ही रहे। जिससे उनको आराम मिल सकें। लोकसभा में भी इस बात पर 28 जुलाई 2025 को वित्त मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि प्रस्ताव समीक्षा में है और लागू करने की कोई तय तारीख फिलहाल नहीं बताई गई है। अभी तक हर बैंक सिर्फ महीने के चौथा शनिवार व महीने का दूसरा शनिवार बस बंद रहता है। अन्य शनिवार को बैंक हर रोज की तरह खुलते हैं। यह नियम 2015 में लागू किया गया था। इस नये नियम के लागू करने के लिये इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्रालय से निवेदन किया है कि सभी शनिवार को बैंकों की छुट्टी घोषित किया जाये।। इस विचार के लिये सरकार ने बताया कि यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है और अभी तक इसे लागू करने की डेट नहीं दी गई।