HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. October Perfect Tourist Destination : अक्टूबर में करें स्पीति घाटी की सैर, नया अनुभव होगा

October Perfect Tourist Destination : अक्टूबर में करें स्पीति घाटी की सैर, नया अनुभव होगा

आजकल कल व्यस्त दिनचर्या और भगदौड़ वाली जिंदगी से हट कर कुछ पल शुकून भरे वातावरण में व्यतीत करने पर एकबार फिर से ताजगी का अनुभव होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

October Perfect Tourist Destination :आजकल कल व्यस्त दिनचर्या और भगदौड़ वाली जिंदगी से हट कर कुछ पल शुकून भरे वातावरण में व्यतीत करने पर एकबार फिर से ताजगी का अनुभव होता है। प्राकृतितक संपदा से भरपूर स्थानों की सैर करने से एक नया अनुभव भी प्राप्त होता है। अक्टूबर का महीना घूमने फिरने लिहाज से ठीक होता है। इस मौसम में नतो बहुत गर्मी पड़ती है और न ही बहुत ठंड। मौम ताजगी भरा रहता है। ऐसे में अगर पर्यटन के शौकीन है तो आपको इस सीजन में स्पीति घाटी की सैर करना सुखद होगा। शांत और खुली हवा के झोके का आनंद इस घाटी की प्राकृतिक बनावट और स्थानीय लोक परंपरा परिचित होने का खास अनुभव होगा।

पढ़ें :- Summer Travel Hill Station : सुहावने मौसम में सुकून और ताजगी का अहसास दिलाते हैं ये पर्यटन स्थल , स्कीइंग और ट्रैकिंग का आनंद उठाएं

स्पीति घाटी
स्पीति घाटी 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारों तरफ से हिमालय से घिरी है। यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं। यहां की चंद्रताल झील सबसे खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। यहां जाने के बाद आपको बहुत सुकून मिलेगा। यह जगह भारत और तिब्बत की सीमावर्ती भूमि है। यहां पर सड़क मार्ग से पहुंचना बेहद आसान है।  घाटी की खूबसूरती आंखों को बेहद सुकून पहुंचाती है।अक्टूबर-फरवरी के महीने स्पीति की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।

ताबो मठ
ताबो मठ स्पीति घाटी के ताबो गांव में स्थित सबसे पुराने मठों में से एक है। यह मठ 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो अपनी स्थापना के बाद से लगातार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस मठ को ‘हिमालय के अजंता’ के रूप में भी जाना जाता है।

त्रिलोकीनाथ मंदिर
टुंडे गांव में त्रिलोकीनाथ मंदिर स्थित है जो तिब्बती बौद्धों और हिंदुओं के बीच काफी धार्मिक महत्व रखता है। यह मंदिर गांव में एक गली में एक पुराने चट्टान पर स्थित है।

चंद्र ताल झील
चंद्रताल झील जो हिमालय में लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यहां की सबसे खूबसूरत झीलों में गिना जाता है।

पढ़ें :- Beautiful Hill Station In Summer : गर्मियों इन खूबसूरत वादियों की सैर करें ,  हरे-भरे घास के मैदानों से निहारें प्रकृति की सुंदरता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...