1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हम लोगों का गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

हम लोगों का गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गयी है। राजद (RJD) पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गयी है। राजद (RJD) पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- सेमरहवा घाट को बड़ी सौगात:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 27 करोड़ का पुल मंज़ूर

वहीं, पूर्णिया सीट राजद को मिलने के बाद पप्पू यादव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। दरअसल, पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। वहीं, पूर्णिया सीट विवाद पर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये हमारा विषय नहीं है। हमारी पार्टी का गठबंधन किसी व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है दल के साथ हुआ है। कांग्रेस के साथ हमारा बहुत पहले से गठबंधन है। सीटों पर जनवरी से ही बातचीत चल रही है। सारी बातें उसी समय तय हो चुकी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, हमने कई बार इस बात को दोहराया है कि बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। महागठबंधन में 5 पार्टियां हैं और सभी सीट का बंटवारा हो गया है। NDA में कई लोगों को तो सीट तक नहीं मिली। हम लोगों को गठबंधन मजबूत है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

 

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...