1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान का हुआ ब्रेकअप! दोनों ने शूट भी किया रद्द, जानें क्या है पूरा मामला?

पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान का हुआ ब्रेकअप! दोनों ने शूट भी किया रद्द, जानें क्या है पूरा मामला?

पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

पढ़ें :- ‘जख्मी होकर जमीन पर लेटा था…’ सैफ अली खान ने हमले वाली रात को याद कर हुए Emotional

क्या है पूरी खबर?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला इब्राहिम की तरफ से लिया गया। इतना ही नहीं, दोनों के साथ होने वाले कुछ शूट भी या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिलहाल रोक दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक पलक और इब्राहिम में से किसी ने भी इस खबर पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। एक सूत्र ने बताया कि दोनों के अलग होने की असली वजह के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। हालांकि, उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। दोनों इस मामले को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल पलक और इब्राहिम अपना पूरा ध्यान अपने-अपने करियर पर लगाना चाहते हैं।

कैसे शुरू हुई थी पलक और इब्राहिम के अफेयर की चर्चा?

पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan)  के अफेयर की खबरें साल 2022 में सामने आई थीं। दोनों को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। इस दौरान पलक पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

समय के साथ दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। यहां तक कि दोनों के साथ छुट्टियां मनाने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, पलक और इब्राहिम ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। अब दोनों के अलग होने की खबरों ने एक बार फिर उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...