1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नौतनवा में जश्न का माहौल

पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नौतनवा में जश्न का माहौल

पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नौतनवा में जश्न का माहौल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इस घोषणा के बाद महराजगंज जनपद सहित नौतनवा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से महराजगंज जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।

कार्यक्रम में किशोर मद्धेशिया, उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, गोपाल सोनकर, विशाल वर्मा, रोहित जायसवाल, सुनील जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, रतन गुप्ता, अमित जायसवाल, राजन वर्मा, किशन मद्धेशिया, शत्रुघ्न जायसवाल, राजू पहलवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पंकज चौधरी के नेतृत्व को संगठन के लिए मजबूती का प्रतीक बताया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...