1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी मेयर से राजनैतिक सफर शुरू करने वाले पंकज चौधरी मोदी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

डिप्टी मेयर से राजनैतिक सफर शुरू करने वाले पंकज चौधरी मोदी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

डिप्टी मेयर से राजनैतिक सफर शुरू करने वाले पंकज चौधरी मोदी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिले के सांसद व निवर्तमान केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मोदी 3.0 सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं। भाजपा ने नौंवी बार पंकज चौधरी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को हराकर सातवीं बार सांसद बने। चुनाव में सात बार विजय हासिल करने वाले पंकज दूसरी बार जीत का हैट्रिक लगाए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए जाने से जिले में खुशी का माहौल है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

मोदी 3.0 सरकार में मंत्री पद का शपथ लेने वाले पंकज चौधरी महराजगंज संसदीय सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं। औद्योगिक घराने से ताल्लुकात रखने वाले पंकज चौधरी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूर्ण किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही सियासत में आ गए। गोरखपुर नगर निगम में पार्षद से अपने राजनीति का सफर वर्ष 1989 में शुरू किया था। उप महापौर चुने गए थे। वर्ष 1991 में प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल हुए। उसके बाद पंकज चौधरी का सियासी कद बढ़ने लगा।

दसवीं लोकसभा में पहली बार चुने गए सांसद

वर्ष 1991 में भाजपा ने पंकज चौधरी को महराजगंज संसदीय क्षेत्र से दसवीं लोकसभा चुनाव में पहली बार टिकट दिया था। पहले ही चुनाव में निर्वाचित होने के बाद पंकज चौधरी 1991 के बाद 1996, 1998 में लगातार जीत की हैट्रिक लगाया। पहली चुनाव में कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को हराकर सांसद बने। दूसरे चुनाव में प्रतिद्वंदी बसपा के उम्मीदवार हर्षवर्धन सिंह को शिकस्त दिया। 1998 के चुनाव में सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को हराया। 13वीं लोकसभा में वर्ष 1999 में सपा के उम्मीदवार कुंवर अखिलेश सिंह से चुनाव हार गए। पर 2004 चौदहवीं लोकसभा में सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को हराया। पन्द्रहवीं लोकसभा चुनाव में पराजित हुए, पर उसके बाद 16वीं ,17वीं व 18वीं लोकसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल किया। अति पिछड़ा वर्ग में अच्छी पकड़ व लोकप्रियता होने की वजह से मोदी 2.0 सरकार में पहली बार मंत्री बने। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया। मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनने की उम्मीदें थीं। शपथ ग्रहण समारोह के दिन पीएम हाउस पर चाय पर निमंत्रण मिलने के बाद पंकज चौधरी के मंत्री बनने की संभावना प्रबल हो गई थी। शाम को पंकज चौधरी को दूसरी बार मंत्री बनने का शपथ लेते ही जिले में जश्न का माहौल कायम हो गया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...