1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Paris Olympic Live Update: शूटिंग में भारत की उम्मीदों को लगा झटका, क्वालिफाइंग राउंड से बाहर हुईं दो टीमें

Paris Olympic Live Update: शूटिंग में भारत की उम्मीदों को लगा झटका, क्वालिफाइंग राउंड से बाहर हुईं दो टीमें

Paris Olympic Live Update: पेरिस ओलंपिक में आज शनिवार को भारत के मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफाइंग राउंड में भारत की दोनों टीमें मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। जिनसे दो मेडल की उम्मीद जतायी जा रही थी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympic Live Update: पेरिस ओलंपिक में आज शनिवार को भारत के मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफाइंग राउंड में भारत की दोनों टीमें मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। जिनसे दो मेडल की उम्मीद जतायी जा रही थी।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफाइंग राउंड में भारत के अर्जुन बाबूता (Arjun Babuta) और रमिता जिंदल (Ramita Jindal) की जोड़ी सातवें नंबर पर रही, जबकि संदीप सिंह (Sandeep Singh) और इलावेनिल वालारिवन (Elavenil Valarivan) की जोड़ी 12वें स्थान पर रही। रोइंग इवेंट में बलराज पंवार (Balraj Panwar) चौथे स्थान पर रहे और अब वह रेपेतेज में पहुंच गए हैं। बलराज डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके हैं। हालांकि, अभी बलराज से मेडल की उम्मीदें जिंदा है।

पेरिस ओलंपिक में आज (27 जुलाई) को भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

शूटिंग:

दोपहर 12:30 बजे: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

दोपहर 12:30 बजे: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल

दोपहर 2 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा

दोपहर 2 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: सरबजोत सिंह

शाम 4 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर

शाम 4 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: रिदम सांगवान

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मेडल इवेंट (क्वालिफाई करने पर)

ब्रॉन्ज मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.00 बजे

गोल्ड मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.30 बजे

नौकायन

दोपहर 12:30 बजे: पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज

टेनिस

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

दोपहर 03:30 बजे: पुरुष युगल के पहले दौर का मैच: रोहन बोपन्ना एवं एन श्रीराम बालाजी बनाम एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल (फ्रांस)

टेबल टेनिस

शाम 7:15 बजे: पुरुष एकल पहला दौर: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन)

बैडमिंटन

शाम 7:10 बजे:  पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)

रात 8 बजे: पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस)

रात 11:50 बजे: महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया)

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

हॉकी

रात 9 बजे- पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड

मुक्केबाजी

रात 12:05 बजे- महिलाओं के 54 किग्रा शुरुआती दौर का मुकाबला: प्रीति पवार बनाम थी किम अन्ह वो (वियतनाम)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...