1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. पायल धरे बन चुकी हैं सफल गेमर, पीएम ने इनसे मुलाकात कर उनकी सफलता की कहानी जानी

पायल धरे बन चुकी हैं सफल गेमर, पीएम ने इनसे मुलाकात कर उनकी सफलता की कहानी जानी

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत के कुछ टॉप गेमर्स से बातचीत की है। इससे जुड़ा एक वीडियो शनिवार को सार्वजनिक किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत के कुछ टॉप गेमर्स से बातचीत की है। इससे जुड़ा एक वीडियो शनिवार को सार्वजनिक किया गया। पीएम मोदी (PM Modi) जिन गेमर्स से मिले उनमें अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे (Payal Dhare) , नमन माथुर और अंशू बिष्ट शामिल हैं। पीएम मोदी (PM Modi)  ने इन गेमर्स से मुलाकात कर उनकी सफलता की कहानी के बारे में जाना।

पढ़ें :- WTO की डायरेक्टर न्गोजी ओकोंजो ने वैश्विक व्यापार को लेकर दिए कड़े संदेश, कहा- बदलाव को पलटा नहीं जा सकता

पीएम से मिले वाले गेमर्स में पायल धरे नामक युवती भी शामिल हैं, जो कि मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वे देश की वे देश की एकमात्र चर्चित महिला ऑनलाइन गेमर हैं। पायल के यूट्यूब पर करीब 37 लाख सब्सक्राइबर्स है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रखी है। पायल को क्रिएटर्स यूनाईटेड 2023 के दौरान डायनमिक गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर सम्मान से भी नवाजा गया है।

पायल धरे (Payal Dhare) मूल रूप से एमपी के छिंदवाड़ा जिले के गांव उमरानाला की रहने वाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भिलाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने 2019 में गेमिंग की दुनिया में प्रवेश किया और अब काफी सफल गेमर बन चुकी हैं। मध्य प्रदेश के छोटे से शहर छिंदवाड़ा की रहने वाली पायल धरे (Payal Dhare) ने कम उम्र से ही सामाजिक रूढ़ियों को धता बताते हुए गेमर के रूप में एक यात्रा शुरू की थी।

पायल के गेमिंग की यात्रा तब शुरू हुई जब उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें वीडियो गेम की दुनिया से परिचित कराया। पायल के गेमर बनने की यात्रा में उनके पिता ने उनका अटूट समर्थन किया। हालांकि मां शुरू में उनके भविष्य को लेकर चिंतित थीं, लेकिन पायल के दृढ़ संकल्प और जुनून को देखकर उनका दृष्टिकोण भी बदला। पीएम से बातचीत के दौरान गेमर्स ने पीएम मोदी (PM Modi)  को नमो-OP नाम दिया। जिसका मतलब है कि नमो ओवर पावर्ड।

पढ़ें :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पर अखिलेश यादव ने उठाया बड़ा सवाल, बोले-जनगणना के बाद ही महिला आरक्षण की हो बात 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...