1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो संविधान बदलने निकलें हैं उन्हें जनता बदलने का काम करेगी…भाजपा पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

जो संविधान बदलने निकलें हैं उन्हें जनता बदलने का काम करेगी…भाजपा पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार देवरिया में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मैं देख रहा हूं जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, जनता अपने आप चुनाव लड़ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार देवरिया में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मैं देख रहा हूं जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, जनता अपने आप चुनाव लड़ रही है। ये पहला लोकसभा का ऐसा चुनाव है जहां पहले चरण से ही जनता ने चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है, जब वोट खुलेंगे 4 जून को तो उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

सपा अध्यक्ष ने कहा, जो आम लोगों को सुविधाएं मिल जानी चाहिए थी, वो सुविधाएं तो दूर हमारे किसान और नौजवान के लिए संकट पैदा किया है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन मैं देख रहा हूं जो संविधान बदलने निकलें हैं यही जनता इनको बदलने का काम करेगी। जो लोग 2014 में आए थे 2024 में उनकी विदाई होना तय है, जो लोग 4 सौ पार का नारा दे रहे थे बताओ 4 सौ हार रहे हैं कि नहीं हार रहे हैं?

इसके साथ ही कहा, मुझे लगता है देवरिया आते आते डबल इंजन की सरकार हाफ जाती है या धुआं निकल जाता है इनके इंजन का। नौजवान साथियों याद रखना आपके 10 साल नहीं गए हैं आपका एक तिहाई जीवन इन बीजेपी के लोगों ने खराब किया है। इन्होंने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के नाम पर डरा के चंदा वसूला है, आज जो महंगाई का सामना करना पड़ रहा है वो इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर जो चंदा वसूला उसकी वजह से है। इस सरकार में हर चीज महंगी हो गई। समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन अग्निवीर व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, जब भी सरकार में आएंगे इसे खत्म करके पक्की नौकरी और पक्की वर्दी देंगे।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, जितनी भी सरकारी नौकरियां हैं, उनको संविदा और आउटसोर्स को दे रहे हैं जिससे इन्हें आरक्षण ना देना पड़े। ये ना केवल आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, अगर ये सत्ता में आ गए तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के दिए गए संविधान को खत्म करने का काम करेंगे। पिछले 10 साल ने भाजपा ने बड़े बड़े कारोबारियों का 25 लाख करोड़ कर्ज माफ किया है। हम आपने किसान भाईयों गरीब भाईयों से कह के जा रहे हैं INDIA गठबंधन आपके कर्ज को माफ कराने का काम करेगा, एमएसपी का कानूनी अधिकार दिलाने का काम करेगा।

 

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...