नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Former Prime Minister Jawaharlal Nehru) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे।
पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सम्मान में खड़े होकर किया अभिवादन
वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने लगातार कार्यकाल के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर अभिवादन भी किया। पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार जनादेश हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल पाने तक सेवा की है।
A moment of pride for the nation.
The Union Cabinet congratulated PM Shri @narendramodi on becoming the longest-serving elected Prime Minister in consecutive terms through a special resolution.
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
Cabinet colleagues rose for a standing ovation, honouring his leadership,… pic.twitter.com/h5vjo3ia6N
— BJP (@BJP4India) June 10, 2026
एनडीए सरकार के 12 साल पर भाजपा का मंथन
वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के तरफ से आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पढ़ें :- काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने पानी-पानी हुआ देश की ‘प्रधान नगरी’ का जलमग्न विकास : अखिलेश यादव
इंदिरा गांधी से कम कार्यकाल, लेकिन लगातार ज्यादा
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।
पीएम मोदी को देश और दुनिया से मिल रहे हैं उन्हें बधाई संदेश
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा
प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बधाइयां मिली हैं। अनवर इब्राहिम ने भारत की वैश्विक प्रगति में मोदी के योगदान की सराहना की। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दशकों लंबी जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।