1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rahul Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए कितने साल के हो गए नेता विपक्ष

Rahul Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए कितने साल के हो गए नेता विपक्ष

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार (19 जून 2025) को जन्मदिन है। दिग्गज कांग्रेस नेता 55 वर्ष के हो गए। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार (19 जून 2025) को जन्मदिन है। दिग्गज कांग्रेस नेता 55 वर्ष के हो गए। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

दरअसल, भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार में जन्मे, राहुल गांधी भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही पार्टी की दिशा और दृष्टि को आकार देते रहे हैं। इस वक्त वह लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका में सरकार से तीखे सवाल पूछते नजर आते हैं। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

पीएम मोदी ने लिखा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अप्रतिम निष्ठा और उन लाखों लोगों के लिए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपकी गहरी संवेदना, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है, आपको सबसे अलग बनाती है। आपके कार्य निरंतर कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को दर्शाते हैं। जैसा कि आप सत्य को सत्ता में लाने और अंतिम व्यक्ति का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखते हैं, मैं आपके लिए एक लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, ‘श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...