1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक है’

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल के सेवाकाल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारी को लेकर भावुक संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इसी वजह से उनका दायित्व भी उतना ही अधिक है। साथ ही उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर को जनता के विश्वास और सेवा के अवसर से जोड़ते हुए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की बात कही।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल के सेवाकाल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारी को लेकर भावुक संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इसी वजह से उनका दायित्व भी उतना ही अधिक है। साथ ही उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर को जनता के विश्वास और सेवा के अवसर से जोड़ते हुए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की बात कही।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा: 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

बता दें कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संगठन से लेकर सरकार तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला था। इसके बाद करीब 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर केंद्र की सत्ता की कमान संभाली। अपने राजनीतिक सफर के दौरान वह विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों के विश्वास को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में मिली जिम्मेदारियां उनके लिए सेवा का अवसर हैं। उन्होंने देश की जनता के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि जब देश ने उन्हें इतना कुछ दिया है, तो उनका दायित्व भी उतना ही अधिक बनता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...