West Asia Conflict : कांग्रेस ने मोदी सरकार पर वेस्ट एशिया संघर्ष पर BRICS+ 2026 के अध्यक्ष के तौर पर कोई साझा बयान जारी न करने को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “खुश करने” और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दोस्ती को बनाए रखने के लिए, BRICS+ की अध्यक्षता की गरिमा को “कमज़ोर” कर रहे हैं।
पढ़ें :- रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं गई...‘वंदे मातरम्’ मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे केशव मौर्य
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने याद दिलाया कि 2025 में ब्राजील BRICS+ का अध्यक्ष था तो उसने जून 2025 में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों पर 11 सदस्य देशों से एक संयुक्त बयान जारी करवाया था। जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा, “2025 में ब्राजील BRICS+ का अध्यक्ष था। उसने जून 2025 में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के मुद्दे पर 11 सदस्य देशों से एक संयुक्त बयान जारी करवाया था।”
2025 में ब्राजील BRICS+ का अध्यक्ष था। उसने जून 2025 में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के मुद्दे पर 11 सदस्य देशों से एक संयुक्त बयान जारी करवाया था।
भारत 2026 में BRICS+ की अध्यक्षता कर रहा है। लेकिन अब तक उसने अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों और… pic.twitter.com/V2MYouaa15
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 16, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही...वंदे मातरम् में बोले अमित शाह
रमेश ने आगे लिखा, “भारत 2026 में BRICS+ की अध्यक्षता कर रहा है। लेकिन अब तक उसने अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों और टारगेटेड किलिंग्स, तथा इसके बाद ईरान द्वारा GCC देशों में गैर-सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों तथा श्रीलंका और भारत के करीब हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना की स्तब्ध करने वाली कार्रवाई पर कोई सामूहिक बयान जारी करने की न तो इच्छा दिखाई है और न ही साहस जुटाया है।”
उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप को खुश रखने और बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपने करीबी संबंध बनाए रखने की लालसा में, पीएम मोदी BRICS+ अध्यक्षता के महत्व और उसकी प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।’