1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, दोनों देशों के नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, दोनों देशों के नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi spoke with the President of Iran : अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि कई देश में ऊर्जा की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बातचीत की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की तो संजय सिंह ने कसा तंज, बोले- क्या आपको ट्रम्प ने इजाजत दे दी?

दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार को देर रात ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बातचीत की, जिसमें क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा हुई। तनाव बढ़ने, आम नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की आवश्यकता, भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं। शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया।’

इससे पहले, भारत ने अपने हितों की रक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय कूटनीतिक प्रयास पर ज़ोर दिया, जिसमें नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा सप्लाई चेन की स्थिरता की दोहरी प्राथमिकताओं पर बल दिया गया। गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस समय ईरान में मौजूद लगभग 9,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है, जिनमें से कई छात्र और अन्य लोग दूतावास की मदद से पहले ही घर लौट चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...