1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. PM मोदी अचानक प्रेसिडेंट मुर्मू से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति भवन, बिहार से जुड़ा है मामला!

PM मोदी अचानक प्रेसिडेंट मुर्मू से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति भवन, बिहार से जुड़ा है मामला!

Meeting of PM Modi and President Draupadi Murmu: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा की है। राष्ट्रपति भवन ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।' वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की इस मुलाकात को लेकर कई तरह सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Meeting of PM Modi and President Draupadi Murmu: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा की है। राष्ट्रपति भवन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।’ वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की इस मुलाकात को लेकर कई तरह सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात के विषय को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध की पृष्ठभूमि में हो रही है। इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और रूस से व्यापार के कारण पेनाल्टी लगाने के मुद्दे पर चर्चा की संभावना जतायी जा रही है।

पढ़ें :- UP News : कुंडा विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज

बता दें कि 21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर और एसआईआर के मुद्दे चर्चा की मांग को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी खींचतान हुई है। इस दौरान विपक्ष बार-बार मोदी सरकार पर ट्रंप के सामने झुकने का आरोप लगाता रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...