1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने का काम करते हैं, जबकि कांग्रेस देश को एकजुट रखने का काम करती है: मल्लिकार्जुन खरगे

नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने का काम करते हैं, जबकि कांग्रेस देश को एकजुट रखने का काम करती है: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  जहां भी जाते हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को बुरा-भला कहते हैं। नरेंद्र मोदी ने बिहार और यहां की जनता का अपमान किया है। मोदी के मुताबिक, देश में पहले के नेताओं ने विकास का कोई काम नहीं किया। सबकुछ इनके ही कार्यकाल हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  (Mallikarjun Kharge) बिहार के सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे लिए सासाराम बहुत महत्त्व रखता है। क्योंकि सासाराम और कैमूर का गौरवशाली इतिहास रहा है। बाबू जगजीवन राम जी को आज पूरा देश जानता है। बाबू जी देश के उप प्रधानमंत्री रहे और कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। बाबू जी जीवन भर सामाजिक अन्याय के खिलाफ और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे।

पढ़ें :- जेल से बाहर आएंगे एक्टर राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक

उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  जहां भी जाते हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को बुरा-भला कहते हैं। नरेंद्र मोदी ने बिहार और यहां की जनता का अपमान किया है। मोदी के मुताबिक, देश में पहले के नेताओं ने विकास का कोई काम नहीं किया। सबकुछ इनके ही कार्यकाल हुआ है। नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने का काम करते हैं। जबकि कांग्रेस देश को एकजुट रखने का काम करती है। तभी तो राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की और कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। नरेंद्र मोदी जी, आप अमीरों के बजाए गरीबों को गले लगाइए, देश की उन्नति और प्रगति हो जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, अगर आप आज INDIA गठबंधन की मदद नहीं करेंगे, तो हालात और बुरे हो जाएंगे। ये तानाशाह हैं, जो सच बोलने और लिखने वालों को जेल में डाल देते हैं। आज सच्चाई दिखाने और जनता की आवाज उठाने वाले लोगों को दबाया जा रहा है।

 

पढ़ें :- भूपेन बोरा का इस्तीफे पर कुछ ही घंटों में यू-टर्न, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...