1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिये जाने के फैसले पर अखिलेश यादव, नीतीश समेत राजनीति जगत की हस्तियों ने कही ये बात

Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिये जाने के फैसले पर अखिलेश यादव, नीतीश समेत राजनीति जगत की हस्तियों ने कही ये बात

भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से दिये जाने का फैसला लिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर सभी राजनीति जगत की हस्तियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Karpoori Thakur Bharat Ratna: भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur ) को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से दिये जाने का फैसला लिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर सभी राजनीति जगत की हस्तियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है।

पढ़ें :- TMC सांसद कीर्ति आजाद, बोले- मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, मर्यादा पुरुषोत्तम की कौन सी मर्यादा? अग्निपरीक्षा के बाद भी सीता मां को घर से निकाला

पढ़ें :- Terrorist Attack Kulgam : कुलगाम CRPF कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल ‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। PDA की एकता फलीभूत हो रही है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-

पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-

पढ़ें :- Chhath Songs 2026 : शारदा सिन्हा के बेहतरीन पांच छठ गीत को सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल, केलवा के पात पर उगेलन...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का निर्णय अत्यंत आनंदित करने वाला है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदयतल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा- “जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को जन्म शताब्दी के अवसर पर मरणोंपरांत भारतरत्न दिये जाने की घोषणा, सामाजिक न्याय की जीत है तथा कर्पूरी ठाकुर जी के विराट व्यक्तित्व के अनुरूप भी। साथ ही साथ यह सम्मान इस देश के गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछडो व महिलाओ को सम्मान दिलाने, गैर बराबरी खत्म कर समता मूलक समाज बनाने, जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच खत्म करने हेतु किये गये कर्पूरी ठाकुर जी के प्रयासों व संघर्षो की भी जीत है, जिसका हम स्वागत करते हैं।”

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक, महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं।” बता दें कि ‘जननायक’ के रूप में मशहूर समाजवादी नता कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 17 फरवरी 1988 को उनका निधन हो गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...