1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप

यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप

UP MLC Election Voting Live : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए 72 जिलों में बनें 2697 मतदेय स्थल वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, विपक्षी दल ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP MLC Election Voting Live : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए 72 जिलों में बनें 2697 मतदेय स्थल वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, विपक्षी दल ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पढ़ें :- आजम खान से मिलने डासना जेल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की खागा विधानसभा के विजयीपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा गलत तरीके से मतदान कराए जाने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्त्ता के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की गयी। इसके अलावा, पार्टी ने एक्स पोस्ट के जरिये आरोप लगाया कि जालौन की माधौगढ़ विधानसभा के माधौगढ़ ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं को प्रत्याशी की फोटो, कमल के चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटी गईं।

सपा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि लखनऊ की बख्शी का तालाब विधानसभा के इटौंजा और कंचनपुर मटियारी स्थित बूथ संख्या 131 और 136 की मतदाता सूचियों में एक ही नाम से 5 अलग-अलग मतदाता प्रविष्टियां दर्ज हैं। इन डुप्लीकेट वोटों की जांच हो, फर्जी मतदान की आशंका। वहीं, सपा ने प्रयागराज में स्नातक निर्वाचन के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायत की है।

पढ़ें :- दीपोत्सव के बाद बचा तेल ले जा रही गरीब महिलाओं-लड़कियों और बच्चों पर बरसायी बेंत, अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग

सपा का दावा है कि मैनपुरी में बूथ संख्या 95, 98, 164, 165, 166, 167 सहित अन्य कई मतदान केंद्रों पर बिना पहचान पत्र की जांच किए फर्जी मतदान और वोट डंपिंग कराए जाने की शिकायत है। पर्चियों के आधार पर बिना आईडी प्रूफ के वोट डलवाए जा रहे हैं। मतदान कर्मियों के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच, बुलंदशहर में MLC चुनाव के दौरान कई BJP नेताओं का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का मामला सामने आया। BJP के कई विधायक, सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान का वोट नहीं पड़ने की चर्चा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने वाराणसी में भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर चलवाया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...