1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है, इसमें सत्य की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है, इसमें सत्य की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कर्नाटक में PM मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा, जिसने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं? विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है..यह सब मोदी जी को पता रहता है। लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी कर्नाटक के सेदम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही प्रज्वल रेवन्ना मामले को लेकर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कर्नाटक में PM मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा, जिसने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं? विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है..यह सब मोदी जी को पता रहता है। लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला।

उन्होंने कहा कि, हमारे देश की नींव सत्य पर टिकी है। एक मां भी अपने बच्चे को सबसे पहले सच बोलना ही सिखाती है। हमारे देश की राजनीति का आधार भी सत्य ही रहा है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि हमारे नेता भी हमसे सच ही बोलेंगे। लेकिन आज इस देश की सच्चाई बदल रही है। मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है। इसमें सत्य की कोई जगह नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आपके प्रति कोई जवाबदेही नहीं रही।

वहीं, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, BJP कहती है कि हमने देश को मजबूत बनाया। लेकिन नरेंद्र मोदी देश की सारी संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं, क्या इस तरह देश मजबूत बनेगा? आज 22 अरबपतियों के पास उतना ही पैसा है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी ने कहा था..हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, विदेशों से काला धन लाऊंगा, सभी के बैंक खाते में 15-15 लाख डालूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा…लेकिन किया कुछ भी नहीं, वहीं कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा कर दिखाती है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...