Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. India Post GDS Vacancy: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा के होगी नियुक्ति

India Post GDS Vacancy: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा के होगी नियुक्ति

By आराधना शर्मा 
Updated Date

India Post GDS Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21,413 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 23 डाक सर्किलों में की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए पद शामिल हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 है। इसके बाद, 6 से 8 मार्च तक आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा।

डाक विभाग ने कुल 21,413 पदों पर भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश में 3004, बिहार में 783, छत्तीसगढ़ में 638, और मध्य प्रदेश में 1314 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित हैं, जिससे उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और आरक्षण

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। यानी एससी/एसटी उम्मीदवार 45 वर्ष तक और ओबीसी उम्मीदवार 43 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और पात्रता

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को अंग्रेजी और गणित विषयों में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदनकर्ता को साइकिल चलाने की जानकारी और जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

सैलरी और वेतनमान

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक वेतन निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

आवेदन शुल्क और छूट

आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ है। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

 

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Advertisement