Pre-wedding shoot in operation theatre: शादी को यादगार बनाने के लिए प्री वेडिंग शूट का खूब चलन है। अब तक आपने वेडिंग शूट ऐतिहासिक इमारतों, नदी, पहाड़, समुद्र आदि लोकेशन में होते हुए देखा या फिर सुना होगा। लेकिन कर्नाटक में एक डॉक्टर ने सारी हदें पार कर दी। जब एक डॉक्टर ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर में प्री वेडिंग शूट करा डाला। सोशल मीडिया में इस अनोखे वेडिंग शूट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
#ViralVideos : हद कर दी है रील, वीडियो और शूट कराने वालो ने..और कोई जगह नहीं मिली इन्हें ऑपरेशन थिएटर को ही लोकेशन बना कर प्री वेडिंग शूट कराने लगे। pic.twitter.com/3FHO81ZdIi
— princy sahu (@princysahujst7) February 10, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चित्रदुर्ग के भरमसागर क्षेत्र के जिला अस्पताल में अनुबंध पर सेवाएं देने वाले डॉक्टर अभिषेक ने थिएटर में प्री वेडिंग शूट कराया। इस दौरान थिएटर के बेड पर एक व्यक्ति को मरीज बनाकर लेता हुआ नजर आ रहा है। वही वीडियो में साथ में डॉक्टर अपनी मंगेतर के साथ खड़ी है और डॉक्टर नकली ऑपरेशन करता हुआ नजर आ रहा है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
ಚಿತ್ರದುರ್ಗದ ಭರಮಸಾಗರ ಸರ್ಕಾರಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಯ ಆಪರೇಷನ್ ಥಿಯೇಟರ್ ನಲ್ಲಿ ಪ್ರಿ ವೆಡ್ಡಿಂಗ್ ಶೋಟ್ ನಡೆಸಿದ ವೈದ್ಯರನ್ನ ಸೇವೆಯಿಂದ ವಜಾಗೊಳಿಸಲಾಗಿದೆ.
ಸರ್ಕಾರಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗಳಿರುವುದು ಜನರ ಆರೋಗ್ಯ ಸೇವೆಗೆ ಹೊರತು ವೈಯಕ್ತಿಕ ಕೆಲಸಗಳಿಗಲ್ಲ. ವೈದ್ಯರಿಂದ ಇಂಥಹ ಅಶಿಸ್ತುಗಳನ್ನ ನಾನು ಸಹಿಸುವುದಿಲ್ಲ.
ಆರೋಗ್ಯ ಇಲಾಖೆಯಲ್ಲಿ ಕರ್ತವ್ಯ… pic.twitter.com/8iTyMlx3iZ
— Dinesh Gundu Rao/ದಿನೇಶ್ ಗುಂಡೂರಾವ್ (@dineshgrao) February 9, 2024
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है । वही यह वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर टी वेंकटेश ने आरोपी डॉ अभिषेक को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। साथ ही कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि चित्रदुर्ग के भारमसागर सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री वेडिंग शूट कराने वाले चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे पहले ही संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों को सावधान रहने का निर्देश दिया जा चुका है ताकि सरकारी अस्पतालों में इस तरह का दुर्व्यवहार न हो। मंत्री ने कहा कि सभी को यह याद रखना चाहिए सरकार ऐसी चिकित्सा सुविधाएं आम लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल के लिए प्रदान करती है।