1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. President Volodymyr Zelensky  : राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पहुंचे सऊदी अरब , युद्ध में मध्यस्थता के प्रयासों में करेंगे अहम वार्ता

President Volodymyr Zelensky  : राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पहुंचे सऊदी अरब , युद्ध में मध्यस्थता के प्रयासों में करेंगे अहम वार्ता

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(President Volodymyr Zelensky) रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में मध्यस्थता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब रवाना हो गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में मध्यस्थता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब रवाना हो गए हैं। खबरों के अनुसार,यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें कोई ठोस समर्थन नहीं मिला। अब ज़ेलेंस्की को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman) से युद्ध विराम और शांति वार्ता (ceasefire and peace talks) में मदद की उम्मीद है।

पढ़ें :- Epstein Files में 169 बार नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिला

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम पर चर्चा – सऊदी अरब, अमेरिका और रूस के अधिकारियों के बीच संभावित शांति समझौते और रूस-यूक्रेन युद्ध विराम पर बातचीत होगी। मध्यस्थता की भूमिका – क्राउन प्रिंस सलमान इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली में भूमिका निभा चुके हैं। अमेरिका-सऊदी संबंधों का प्रभाव – अमेरिका और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच, यह वार्ता क्षेत्रीय कूटनीति (Regional Diplomacy) के लिए भी अहम मानी जा रही है।

यूक्रेन को उम्मीद है कि सऊदी अरब की तटस्थ भूमिका और मजबूत कूटनीतिक संबंध (Strong diplomatic relations) इस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी हो सकते हैं। क्राउन प्रिंस सलमान रूस और पश्चिमी देशों (Western countries) दोनों के करीबी माने जाते हैं, जिससे यह वार्ता अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

 

पढ़ें :- India-US Trade Deal : आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, बोले- ट्रेड डील हमारी शर्तों पर होनी चाहिए, किसी के दबाव में नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...