HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ कच्चा तेल लेकिन जनता को कोई राहत नहीं

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ कच्चा तेल लेकिन जनता को कोई राहत नहीं

कांग्रेस महासचिव पिय्रंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 19 महीने में 29% सस्ता हुआ है। तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी कंपनियां डीजल—पेट्रोल के दाम में कटौती नहीं कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है।

पढ़ें :- Ujjain Rape Case : प्रियंका गांधी, बोलीं- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता हुई कलंकित

कांग्रेस महासचिव पिय्रंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 19 महीने में 29% सस्ता हुआ है। तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।

साथ ही लिखा कि, पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिली। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...