1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर किया तंज, कहा- असम के लोग दोहरी गुलामी की सरकार को नाकार दे

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर किया तंज, कहा- असम के लोग दोहरी गुलामी की सरकार को नाकार दे

कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नाज़िरा में एक रैली के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। प्रियंका ने असम के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि दोहरी गुलामी की सरकार को नकार दें। कांग्रेस के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार के लिए वोट दें जो जन कल्याण पर केंद्रित हो।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नाज़िरा में एक रैली के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। प्रियंका ने असम के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि दोहरी गुलामी की सरकार को नकार दें। कांग्रेस के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार के लिए वोट दें जो जन कल्याण पर केंद्रित हो। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे आपके लिए तभी काम करते हैं जब उन्हें इसमें अपना कोई फ़ायदा दिखता है। यह इस देश की परंपरा नहीं रही है। आज भी हम असम में ऐसी सरकार चाहते हैं जो आपको डराए नहीं, आपको धमकाए नहीं, अपने स्वार्थी हितों की पूर्ति न करे, बल्कि आपकी सेवा करे, आपके लिए ईमानदारी से काम करे। सरकार आपकी संस्कृति और आपकी सभ्यता को आगे बढ़ाए और मज़बूत करे।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम की उपेक्षा कर किया सौतेला बर्ताव- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा की डबल-इंजन सरकार की पिच की आलोचना की और इसे एक विफलता बताया। उन्होंने भाजपा पर असम के लोगों को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होने मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि डर की राजनीति को नकार दें। उन्होंने कहा कि मोदी जी आते थे और कहते थे कि अब वे डबल-इंजन सरकार चलाएंगे। लेकिन उन्होंने तो दोहरी गुलामी की सरकार चलाई है। मोदी जी अमेरिका के गुलाम बन गए हैं और उनकी नीतियों के कारण आज पूरा देश संकट में है। सीएम हिमंत जी पीएम मोदी जी के गुलाम हैं और तो और वे चाहते हैं कि यह दोहरी गुलामी की सरकार असम जैसे इस सुंदर और स्वाभिमानी राज्य के लोगों को भी गुलाम बना ले। कांग्रेस सरकार के वादों को उजागर करते हुए गांधी ने मज़बूत कल्याणकारी पहलों का वादा किया। अगर आप ऐसा असम चाहते हैं, तो कांग्रेस सरकार को चुनें। हमारी पहली गारंटी महिलाओं के लिए है, अगर आप कोई छोटा-मोटा काम या व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, तो आपको 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए हम जो भी योजना लाएंगे, उसका नकद पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने व्यापक स्वास्थ्य सेवा सहायता और सामाजिक मदद का भी वादा किया। आपको 25 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। आपको कोई भी बीमारी होगा तो सरकार 25 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज देगी। हमारी सरकार ने राजस्थान में यह करके दिखाया भी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...