नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं की इस मामले में प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, “तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य”। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।
पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी
"Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth”
~Gautama Buddha
माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।
सत्यमेव जयते।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2023
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट आया है। उन्होंने कहा कि, मा. सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।
मा. सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है।
भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी को बड़ा झटका, झारखंड कोर्ट ने जारी किया समन
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 4, 2023