1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. वोट बैंक की राजनीति करके अपने आप को सत्ता पर बैठाओ, उसके बाद परिवार की चिंता करो…विपक्षी दलों पर जेपी नड्डा का निशाना

वोट बैंक की राजनीति करके अपने आप को सत्ता पर बैठाओ, उसके बाद परिवार की चिंता करो…विपक्षी दलों पर जेपी नड्डा का निशाना

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 10 साल के अंदर मोदी जी ने तुष्टिकरण को धता दिखाई, जातिवाद को समाप्त किया, सभी धर्मों को एक बराबर देखा। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" को अपना मूल मंत्र बनाया और इन 10 वर्षों में भारत को अग्रणी राज्य में खड़ा कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के मोतिहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का ये चुनाव… देश का चुनाव है, देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है, देश को नई दिशा देने वाला चुनाव है। आज से 10 साल पहले, हमारे देश का साधारण मानवी मान चुका था कि इस देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, सब ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता बदनाम हैं, राजनीति परिवर्तन का माध्यम नहीं होगी। लोगों को सत्ता और राजनीति पर अविश्वास हो गया था।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

उन्होंने आगे कहा कि, 10 वर्ष के अंदर मोदी जी के नेतृत्व ने देश में ये विश्वास पैदा किया, देश में आत्मविश्वास जागृत किया। आज साधारण आदमी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर चल रहा है। 10 साल पहले जाति और धर्म की राजनीति होती थी। जाति को जाति से लड़ाओ, धर्म को धर्म से लड़ाओ, तुष्टिकरण करो। वोट बैंक की राजनीति करके अपने आप को सत्ता पर बैठाओ, उसके बाद अपनी जाति और परिवार की चिंता करो। ये राजनीति का तरीका बन चुका था।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 10 साल के अंदर मोदी जी ने तुष्टिकरण को धता दिखाई, जातिवाद को समाप्त किया, सभी धर्मों को एक बराबर देखा। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को अपना मूल मंत्र बनाया और इन 10 वर्षों में भारत को अग्रणी राज्य में खड़ा कर दिया।

साथ ही कहा, 2014 से पहले एक पंचायत में आवास योजना के तहत सिर्फ 2 आते थे, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस 4 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है। एक पंचायत में करीब 40 घर बने हैं। पांच साल बाद आपके यहां सिलेंडर नहीं आएगा, घर-घर पाइप से सस्ती गैस आएगी। ये मोदी जी ने तय किया है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस जितना बेईमान, धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं है। जब कोरोना का टीका बन रहा था, तब इन्होंने देश की जनता को गुमराह किया कि ये टीका सही नहीं है, ये मोदी टीका है।
खुद जाकर चुपके से टीका लगवा लिया और आपको बोलते रहे ये मोदी टीका है, मत लगवाओ। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने राजद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, RJD का मतलब है-R- रिश्वतखोरी, J- जंगलराज और D-दलदल…

 

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...