Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट

राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक बार फिर सार्वजनिक मंच बहस करने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आप कहते हो कि विपक्ष (Opposition) देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

आप जिसको जज बनाना चाहते हो, बना दो, चलो मोहन भागवत जी को बिठा दो और फिर करते हैं डिबेट 

उन्होंने कहा कि देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। कहा कि दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। चलो मोहन भागवत जी को बिठा दो और फिर डिबेट करते हैं।

US डील कैसे हुई? क्यों हुई? इतनी जल्दी क्यों हुई?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि चलो सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई? क्यों हुई? इतनी जल्दी क्यों हुई? सिर्फ आपने क्यों की? कैबिनेट को क्यों नहीं बताया? अडानी का केस बंद क्यों हुआ? Epstein ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पे खुलकर डिस्कशन होगा।

विदेशी कनेक्शन  पे आप मानहानि केस नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के

आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा। बाकी चीजों पे आपने मानहानि केस (Defamation) केस लगा रखा है, शायद 45 मानहानि केस  (Defamation)  मेरे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि मगर इस डिबेट मामले पे,विदेशी कनेक्शन  (Foreign)  पे आप मानहानि केस (Defamation) नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।

Advertisement