Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. INDIA Alliance Mega Rally : राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों से अपील- प्रोटेस्ट के साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि दिल्ली के व्यापारियों का फायदा हो

INDIA Alliance Mega Rally : राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों से अपील- प्रोटेस्ट के साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि दिल्ली के व्यापारियों का फायदा हो

By Abhimanyu 
Updated Date

INDIA Alliance Mega Rally : आज देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चुनाव में कथित गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से विपक्षी नेता और उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि इस महारैली में 10 लाख लोग शामिल होने वाले हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे लोगों से त्योहारों के लिए ख़रीदारी की भी अपील की है। जिससे व्यापारियों को नुकसान न हो।

पढ़ें :- आज CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन की महारैली : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 200 से ज्यादा CCTV से निगरानी

दरअसल, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) INDIA गठबंधन के नेताओं को रैली के कारण होने वाले संभावित नुकसान को लेकर पत्र लिख चुका है। इस पत्र में रैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने की अपील की गयी थी। जिससे धनतेरस और दिवाली के व्यापार पर कोई असर न पड़े। लेकिन, विपक्षी गठबंधन ने इस आग्रह को मनाने से इंकार कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए जिससे व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद।”

Advertisement