HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उपचुनाव रिजल्ट: राजसमंद में भाजपा को मिली बढ़त, सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस आगे

उपचुनाव रिजल्ट: राजसमंद में भाजपा को मिली बढ़त, सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस आगे

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ के लिए 17 अप्रैल को पड़े वोटों की गिनती आज यानी रविवार सुबह 8 बजे से आरम्भ हो चुकी है। जी दरअसल तीनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल की आरएलपी सहित कुल 27 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आने वाला है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

जयपुर: राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ के लिए 17 अप्रैल को पड़े वोटों की गिनती आज यानी रविवार सुबह 8 बजे से आरम्भ हो चुकी है। जी दरअसल तीनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल की आरएलपी सहित कुल 27 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आने वाला है। अगर चुनाव आयोग की बात करें तो उनके अनुसार परिणाम शाम तक साफ़ हो सकते हैं क्योंकि काउंटिंग अभी शुरू हुई है। इस समय सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल 2811 वोटों से आगे हैं।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

आपको बता दें, वहीं भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ। सतीश पूनिया मूल रूप से चूरू के ही रहने वाले हैं। वहीँ अगर भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। देखा जाए तो राजसमंद में बीजेपी को बढ़त है और 2896 वोटों से बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी ने अपनी जगह आगे बना ली है। वहीँ दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 7724 और भाजपा को 4828 वोट मिले।

इसी के साथ सहाड़ा में भी कांग्रेस आगे थी और कांग्रेस की गायत्री देवी को 2685 वोट मिले। वहीँ भाजपा के रतनलाल को 1686 वोट मिले। सुजानगढ़ में पहले राउंड में कांग्रेस 1133 वोटों से आगे थी और अब भी कांग्रेस के मनोज मेघवाल 2811 वोटों से आगे हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यहाँ कोविड के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। इससे ईवीएम की संख्या भी बढ़ने के कारण इस बार अधिक राउंड में मतगणना की जानी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...