Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajdhani Express Fire : एमपी के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया

Rajdhani Express Fire : एमपी के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajdhani Express Fire : मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में रविवार को राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई कोई खबर नहीं है। आग ट्रेन के B-1 डिब्बे में लगी थी। जिसमें 68 पैसेंजर्स सवार थे। इस डिब्बे को ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया गया है।

पढ़ें :- आग लगने की अफवाह बनी मौत का कारण, ट्रेन से उतरकर भागे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए: 4 की मौत

रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के B-1 डिब्बे में रविवार सुबह करीब पांच बजे आग लगी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। इस डिब्बे में 68 लोग सवार थे। सभी को ट्रेन से सुरक्षित उतार दिया गया।

उन्होंने बताया कि कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में हुए इस हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मौके पर पहुंच गए थे। एक यात्री ने अपने नाम बताए बिना कहा कि जब यह हादसा हुआ, उस समय उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों के बैग, नकदी, कपड़े और सामान राख हो गए।

Advertisement