1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने उतरे राजनाथ सिंह, दाखिल कर दिया नामांकन

लखनऊ लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने उतरे राजनाथ सिंह, दाखिल कर दिया नामांकन

केंद्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ लोकसभा सीट (Lucknow Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह (BJP candidate Rajnath Singh) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि श्री सिंह को लगातार तीसरी बार लखनऊ सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।अगर वह जीतते हैं तो इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ लोकसभा सीट (Lucknow Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह (BJP candidate Rajnath Singh) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि श्री सिंह को लगातार तीसरी बार लखनऊ सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।अगर वह जीतते हैं तो इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेंगे।

पढ़ें :- सेमरहवा घाट को बड़ी सौगात:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 27 करोड़ का पुल मंज़ूर

नामांकन के लिए आयोजित रोड शो के पहले उन्होंने शहर के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और फिर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रोड शो शुरू किया। रोड शो में उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और वो जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दिए। लखनऊ लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

रोड शो के दौरान एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता दे दिया गया। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़ होने से हजरतगंज, कैसरबाग और कैंट में जाम लग गया। केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन के पास जाम लग गया। हजरतगंज की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया गया बैरिकेटिंग लगा दी गई है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...