Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajya Sabha Elections 2026: मीनाक्षी नटराजन पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नामांकन विवाद मामले में कल होगी सुनवाई

Rajya Sabha Elections 2026: मीनाक्षी नटराजन पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नामांकन विवाद मामले में कल होगी सुनवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों मीनाक्षी नटराजन के मामले को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। अब सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने राज्सभा नामांकन पत्रों को खारिज किए जाने को चुनौती दी है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द की, नहीं होगी दर्ज नई FIR

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायमूर्ति पीके मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत तत्काल सुनवाई योग्य मामला बताया और शीघ्र सुनवाई या अंतरिम आदेश की मांग की। कोर्ट ने उनकी दलीलों का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। सिंघवी ने दलील दी कि रिटर्निंग ऑफिसर ने यह कहते हुए नामांकन खारिज किया कि नटराजन ने लंबित आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी, जबकि वास्तव में केवल समन जारी हुआ था और मामले में अभी तक संज्ञान भी नहीं लिया गया था।

उन्होंने कहा कि, यहां तक की संज्ञान भी नहीं लिया गया था, फिर भी नामांकन खारिज कर दिया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय अवैध, मनमाना और पक्षपातपूर्ण है। साथ ही नामांकन खारिज करने के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई, लेकिन साथ ही कहा कि वास्तविक कानूनी उपाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव याचिका (इलेक्शन पिटीशन) दायर करना है।

Advertisement