1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री की भूमिका निभाते नजर आएंगे घर-घर के राम

आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री की भूमिका निभाते नजर आएंगे घर-घर के राम

मशहूर एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने सिनेमा जगत के वह सितारे हैं जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर घर अपनी पहचान बनाई। इस रोल की वजह से आज भी लोग उनकी पूजा करते हैं। अब एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arun Govil: मशहूर एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने सिनेमा जगत के वह सितारे हैं जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर घर अपनी पहचान बनाई। इस रोल की वजह से आज भी लोग उनकी पूजा करते हैं। अब एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?

अरुण गोविल को आखिरी बार फिल्म ओह माय गॉड 2 में देखा गया था। ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित करने वाले अरुण गोविल बड़े पर्दे पर भूमिका अब पीएम मोदी की निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

अरुण गोविल ने फिल्म आर्टिकल 370 का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, “पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा। फिल्म आर्टिकल 370 में मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किरदार अदा किया है। ये मूवी आने वाली 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में इसे देखने जरूर जाएं, जय श्री राम।”


अरुण गोविल का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर को पीएम मोदी के अवतार में देखकर फैंस खुश हो गए। बता दें कि गुरुवार को आर्टिकल 370 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। फिलहाल अरुण गोविल का ये लुक देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...