नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) से पहले बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है। इसी बीच बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji Assembly Seat) से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने शर्मनाक और विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के गालों जैसा बना देंगे। बता दें कि रमेश विधूड़ी (Ramesh Bidhuri) अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये बयान कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में दिया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मुझको लगता है कि बीजेपी नेता और कालका जी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की न तो कोई बेटी होगी और न ही कोई बहन होगी। वरना वो प्रियंका गाँधी के गाल से सड़कों की तुलना नही करते..!!#Delhi #RameshBidhuri pic.twitter.com/tbqCvB6ITr
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) January 5, 2025
उन्होंने कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर अभद्र टिप्पणी पर पार्टी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,कि यह बदतमीज़ी सिर्फ़ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
रमेश बिधूड़ी एक वीडियो में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, ”लालू ने कहा था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, नहीं बना पाया लालू ने झूठ बोला था। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जैसे ओखला की सड़कें बना दी हैं और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। इसी प्रकार सी कालकाजी सुधार कैम्प की बराबर वाली और अंदर वाली सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसे जरूर बना देंगे।
जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?
BJP घोर महिला विरोधी है
रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है
लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?… pic.twitter.com/JRdC9bxzrw
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 5, 2025
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी करार देते हुए कहाह कि BJP घोर महिला विरोधी है। रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यही BJP का असली चेहरा है। क्या इस घटिया भाषा और सोच पर BJP की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या ख़ुद प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे? असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो ख़ुद मोदी जी ही हैं – जो मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं – तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।