1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB vs CSK Pitch Report: आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में कौन बिखेरेगा जलवा और किसके हौंसले होंगे पस्त? जानें- पिच रिपोर्ट में सब कुछ

RCB vs CSK Pitch Report: आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में कौन बिखेरेगा जलवा और किसके हौंसले होंगे पस्त? जानें- पिच रिपोर्ट में सब कुछ

RCB vs CSK Pitch Report: आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाने वाला है। जहां पर फैंस के साथ खिलाड़ियों की भावनाएं चरम पर होंगी, क्योंकि यह महामुकाबला दो सबसे ज्यादा फैनबेस वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीएच खेला जाना है। इस मैच में जहां एकतरफ मेजबान की कोशिश प्लेऑफ का टिकट कंफर्म करने की होगी तो दूसरी तरफ चेन्नई जीत के साथ फैंस को खुशी के कुछ पल देने उतरेगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2025 का 52वां मैच शनिवार 3 मई 2025 को शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर लगातार तीन मैच गंवाने के बाद बेंगलुरु ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया था। इस जीत ने मेजबान को आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाया है कि वह घर पर भी जीत सकते हैं। दूसरी तरफ, चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भले ही खत्म हो गयी हों, लेकिन टीम अपने बाकी मैचों में दूसरी टीमों का खेल खराब जरूर कर सकती है। ऐसे में आज का मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है।

कैसा है बेंगलुरु के मौसम और पिच का मिजाज

हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन यह केवल कुछ समय के लिए खेल को बाधित कर सकती है। सुबह से देर शाम तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है, और तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे टीमों को लक्ष्य का पीछा करने का अधिक कारण मिलता है। पिछली बार आरसीबी ने एक स्कोर का बचाव किया था, लेकिन ईमानदारी से कहें तो राजस्थान रॉयल्स को 205 के उस स्कोर का पीछा करना चाहिए था। पिछले तीन दिनों से सतह को कवर किया गया है, और गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ न कुछ हो सकता है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...