Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Red Lentils: लाल मसूर की दाल में है छिपे अनोखे गुण, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर रंगत निखारे के आती है काम

Benefits of Red Lentils: लाल मसूर की दाल में है छिपे अनोखे गुण, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर रंगत निखारे के आती है काम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Red Lentils: सेहत के लिए दाल कितनी फायदेमंद है ये सभी जानते हैं। हर दाल का सेवन करने के अपने अपने फायदें है। दालों में पौष्टिक तत्व पाये जाते है। ऐसे ही मसूर की दाल (Red Lentils) में भी कैलोरी और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर स्वस्थ्य और पोषण मिलता है। तो चलिए बताते है लाल मसूर की दाल को खाने के फायदें।

पढ़ें :- Benefits of eating guava leaves: अमरुद से अधिक इसकी पत्तियों के सेवन से होते हैं फायदे, सेहत के लिए है रामबाण औषधी

मसूर की दाल में औषधी के गुण पाये जाते है। इस दाल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे मधुमेह, मोटापा, कैंसर और ह्दय रोग के खतरे को कम करता है। लाल मसूर की दाल (Red Lentils)  को खाने वजन घटाने का काम करता है।

इसके अलावा मसूर की दाल (Red Lentils)  में फाइबर पाया जाता है इससे कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है और ह्दय को स्वस्थ्य रखने में हेल्प करता है।मसूर की दाल शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। लाल मसूर की दाल का सेवन करने से पाचन मजबूत होता है।

साथ ही कब्ज को रोकने में हेल्प करता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी लाल मसूर की दाल (Red Lentils)  काफी फायदेमंद हो सकती है। इस दाल का सेवन करने से शरीर में संक्रमण होने होने का खतरा कम होता है।

पढ़ें :- Side effects of eating red chilli: स्वाद और रंग का तड़का लगाने वाली साबूत लाल मिर्च खाने से होते हैं ये नुकसान

इसके अलावा लाल मसूर की दाल (Red Lentils)  खाने से दांत और हड्डियो को मजबूत बनाता है। दिमाग से जुड़ी समस्याओं से बचाती है। मांसपेशियों का विकास करता है। गर्भावस्था में भी लाभदायक है।

स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है ये दाल

लाल मसूर की दाल (Red Lentils)  त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की अशुद्धियां दूर हो सकती हैं। लाल मसूर के फेस पैक से स्किन सॉफ्ट, जवां और चमकदार नजर आ सकती है। मसूर दाल त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और पोर्स को टाइट करता है।

पढ़ें :- Benefits of Strawberry: नियमित स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे
Advertisement