1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of eating red chilli: स्वाद और रंग का तड़का लगाने वाली साबूत लाल मिर्च खाने से होते हैं ये नुकसान

Side effects of eating red chilli: स्वाद और रंग का तड़का लगाने वाली साबूत लाल मिर्च खाने से होते हैं ये नुकसान

कई लोगों को तीखा खाने का खूब शौक होता है जब तक सब्जी या फिर दाल के तड़के में लाल लाल खड़ी मिर्च तैरती नजर न आएं और इसका तड़का न लगे लोगो को खाने का स्वाद नहीं भाता।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating red chilli:  कई लोगों को तीखा खाने का खूब शौक होता है जब तक सब्जी या फिर दाल के तड़के में लाल-लाल खड़ी मिर्च (red chilli) तैरती नजर न आएं और इसका तड़का न लगे लोगो को खाने का स्वाद नहीं भाता।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

पर क्या आप जानते हैं भले ही देखने और खाने में लाल साबूत मिर्च (red chilli) का तड़का स्वाद और रंग भले ही बढ़ाता हो लेकिन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

लाल मिर्च (red chilli) का अधिक सेवन करने से कई लोगो को मुंह और होंठ में जलन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कई लोगो को तो लाल मिर्च खाने से मुंह के छालों या दानों की दिक्कत हो सकती है।

नाक पर खूब पसीना आने लगता है। इसकी तासीर गर्म लगती है। लाल मिर्च (red chilli) का जरुरत से ज्यादा खाने से अल्सर की समस्या होने की संभावना हो सकती है।

यह बीमारी बेहद हानिकारक भी हो सकती है। साथ ही अधिक लाल मिर्च (red chilli)  सेवन करने से पाचन और पेट संबंधित तमाम दिक्कतें हो सकती हैं। जिससे पेट और सीने में जलन, दस्त,गैस, एसिड , भूख कम होना जैसी तमाम दिक्कतें हो सकती हैं।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...