1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन जारी, रामलीला मैदान में 500 लोगों को जुटने की मिली मंजूरी

जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन जारी, रामलीला मैदान में 500 लोगों को जुटने की मिली मंजूरी

जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और प्रदर्शनकारी वहीं डटे रहने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, जबकि रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के प्रदर्शन को मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से हटने को तैयार नहीं हैं...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और प्रदर्शनकारी वहीं डटे रहने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, जबकि रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के प्रदर्शन को मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से हटने को तैयार नहीं हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

दिल्ली में आरक्षण के मुद्दे पर शुक्रवार को सियासी और सामाजिक हलचल तेज रही। ‘रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन’ के आह्वान के बीच जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जबकि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी। पुलिस की NOC के मुताबिक, यहां शाम 4 बजे तक अधिकतम 500 लोग ही जुट सकेंगे।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि रामलीला मैदान में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर कानून-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान तय नियमों और भीड़ की सीमा का पालन करना होगा।

जंतर-मंतर पर सुबह ही पहुंच गए थे लोग

प्रदर्शन की सूचना के बाद जंतर-मंतर पर पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कुछ लोग यहां प्रदर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। अधिकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

पढ़ें :- बेंगलुरु में कॉलेज के बाहर खूनी वारदात, 19 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या

इंस्टाग्राम पेज से शुरू हुआ अभियान

‘रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन’ यानी RHA नाम के इंस्टाग्राम पेज से इस प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। सोशल मीडिया पर अभियान चलने के बाद शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन की अपील की गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।

हालांकि, प्रदर्शन स्थल बदले जाने को लेकर RHA ने आपत्ति जताई है। संगठन ने X पर दावा किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए करीब एक महीने पहले आवेदन किया गया था। RHA के मुताबिक, प्रदर्शन वाले दिन दोपहर करीब 12 बजे अचानक आयोजन स्थल बदलकर रामलीला मैदान कर दिया गया और प्रदर्शन में शामिल होने वालों की संख्या 500 तय कर दी गई।

 

RHA ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल जगह नहीं बदली गई, बल्कि प्रदर्शन में शामिल होने वाली भीड़ की संख्या सीमित कर दी गई। संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल रामलीला मैदान में सीमित संख्या के साथ प्रदर्शन की अनुमति है, जबकि जंतर-मंतर पर रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन में मौजूद प्रदर्शनकारी हटने का नाम नहीं ले रहे है, वहीं पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।

पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...