Robot Viral Video: यूरोप के जर्मनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोबोट पर नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रोबोट को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच का मुख्य सवाल यह है कि रोबोट की गतिविधियां पहले से तय प्रोग्रामिंग के मुताबिक थीं या उसे कोई व्यक्ति रिमोट के जरिए नियंत्रित कर रहा था।
पढ़ें :- Nobel Peace Prize 2026: कौन हैं 'नवी पिल्लै', जिन्हें मिला शांति का नोबेल?
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कोलोन में एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के पास हुई। आरोप है कि रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की के निजी अंगों को छुआ। यह भी आरोप लगाया गया है कि युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आयी, जिसके बाद रोबोट के साथ दो युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
बता दें कि, रोबोट की लंबाई करीब 3 फीट 11 इंच है। सोशल मीडिया पर जर्मनी की पुलिस ने रोबोट की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में रोबोट लाल और सुनहरे रंग का दिखाई दे रहा है। उसने सफेद टैंक टॉप, काले ट्रैक पैंट, गले में सोने की चेन और धूप का चश्मा पहन रखा है।
जांच के दायरे में 16 वर्षीय रोबोट मालिक और उसका 19 साल का साथी शामिल हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ अभी आरोप तय नहीं किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान रोबोट को किस तरह संचालित किया गया।
पढ़ें :- इंग्लैंड में अमेरिकी एयरबेस को बम से उड़ाने की थी साजिश? ब्रिटिश पुलिस ने पांच संदिग्धों को किया गिरफ्तार
इस मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है। इसमें रोबोट महिलाओं के एक समूह के पास जाता दिखाई देता है और एक महिला को धक्का देता नजर आता है। वीडियो में रोबोट को अन्य महिलाओं के करीब जाते हुए भी देखा जा सकता है।
BREAKING: German police seized a robot that sexually assaulted a 16-year-old girl by touching her ass and making thrusting motions at her. Officers found it stashed in the boot of a Volkswagen.
Its 16-year-old owner and a 19-year-old companion allegedly livestreamed it. pic.twitter.com/MTUBuXcgtT
— International Cyber Digest (@IntCyberDigest) October 12, 2026
पढ़ें :- पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका; 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो और पीड़ितों को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही अनुचित टिप्पणियों पर चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।