Royal Enfield Himalayan 750 : एडवेंचर और दमदारी की मोटरसायकिल रॉयल एनफील्ड ने अपनी हिमालयन 750 लॉन्च कर दी है। दिग्गज कंपनी Royal Enfield ने आपके लिए नया और शानदार ऑप्शन पेश कर दिया है। इस बाइक में पहल से ज्यादा दमदार इंजन के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं नई Himalayan 750 में क्या कुछ खास मिलने वाला है और इसकी कीमत क्या है।
पढ़ें :- Royal Enfield Himalayan 750 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 का टीजर जारी, जानें कीमत और फीचर्स
पैरेलल ट्विन इंजन
रॉयल एनफील्ड ने Motoverse 2026 के दौरान लॉन्च किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी इंजन क्षमता वाली Himalayan बाइक है। नई Himalayan 750 में 743cc का पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी शामिल की गई हैं
सिंगल ओवरहेड कैंमशाफ्ट
नए इंजन की क्षमता 743 cc है और यह 7,000 rpm पर 55 PS की पावर जनरेट करता है। पीक टॉर्क 5,000 rpm पर मिलता है, लेकिन रॉयल एनफील्ड के अनुसार, इसका 90 प्रतिशत टॉर्क 3,500 rpm पर ही उपलब्ध हो जाता है। इसके अलावा, हिमालयन में सिंगल ओवरहेड कैंमशाफ्ट का इस्तेमाल किया गया है और इसमें एयर और ऑयल-कूल्ड कॉन्फ़िगरेशन को बरकरार रखा गया है, जो कंपनी की 650 cc ट्विन्स में भी देखने को मिलता है।
सस्पेंशन
दोनों सिरों पर सस्पेंशन शोवा (Showa) का दिया गया है। 43 mm के अपसाइड-डाउन फोर्क्स में प्रीलोड, कम्प्रेशन और रिबाउंड को एडजस्ट करने की सुविधा है। रियर मोनोशॉक में एक रिमोट प्रीलोड एडजस्टर और रिबाउंड एडजस्टमेंट के लिए अलग से व्यवस्था दी गई है। यह तब काम आता है जब राइडर को पीछे बैठने वाले यात्री या सामान के अतिरिक्त वजन के हिसाब से सेटिंग एडजस्ट करनी हो।
कलर
इसका टॉप मॉडल Flagship Antarctic Silver कलर में लॉन्च हुआ है. टॉप मॉडल में GIVI के साथ मिलकर तैयार किया गया खास लगेज पैकेज भी मिलता है।
कीमत
इस वेरिएंट की कीमत 6,29,000 रुपये तय की गई है।
पढ़ें :- EICMA 2025 : इटली के मिलान में लगेगा मोटरसाइकिलों और टेक्नोलॉजी का मेला , दिखेंगी ये 5 नई सुपर बाइक
मुकाबला
मार्केट में इस बाइक का मुकाबला BMW F 450 GS, Honda NX500, Kawasaki Versys 650 और Honda XL750 Transalp जैसी एडवेंचर बाइक्स से होगा।
राइडिंग मोड़
नई Himalayan 750 में पांच राइडिंग मोड़ मिलते हैं। इनमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से ये मोड इंजन मैपिंग, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल की सेटिंग बदलते हैं।